सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले 109 वाहन चालकों से कुल 83,900/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल.

समदर्शी न्यूज़ –अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं। इसी क्रम में कल दिनांक को यातायात पुलिस द्वारा शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चलाते समय मोबाइल फ़ोन में बात करने वाले वाहन चालकों, मौक़े पर वाहनों के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने, मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाने वाले वाहन चालकों, दोपहिया वाहन में तीन सवारी वाहन चलाने वाले वाहन चालकों एवं खतरनाक ढंग से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों,  मालवाहक वाहन की बॉडी से बाहर तक सामान लोड कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 109 वाहन चालकों से 83,900/-  रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं।

कार्यवाही के दौरान मौक़े पर वाहनों के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर 35 वाहन चालकों से 10,500/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया, मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाने वाले कुल 11 वाहन चालकों से 3300/- रुपये समन वसूल किया गया, वाहन चलाते समय मोबाइल फ़ोन पर बात करने वाले 04 वाहन चालकों से कुल 1200/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया, दोपहिया वाहन में तीन सवारी चलने वाले 03 वाहन चालकों से कुल 1500/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, खतरनाक ढंग से वाहन चलाने वाले कुल 02 वाहन चालकों से 4000/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया, मालवाहक वाहन की बॉडी से बाहर तक सामान लोड कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों से 20,000/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया साथ ही अन्य यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 12 वाहन चालकों से कुल 24,000/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया है।

Related posts