डेढ़ वर्ष तक शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले दुष्कर्म के आरोपी को कुनकुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी : पुलिस थाना कुनकुरी में पीड़िता द्वारा दुष्कर्म की लिखाई गई रिपोर्ट पर कुनकुरी पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध भादवि की धारा 376, 376 (2)(ढ़), 493 एवं पास्को एक्ट की धारा 6 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

प्रकरण के बारे में थाना प्रभारी कुनकुरी सुनील सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता द्वारा कुनकुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि आरोपी आशुमल यादव पिता आनंद राम उम्र 21 वर्ष विगत डेढ़ वर्षाे से पीड़िता को शादी का झांसा देकर लगातार दैहिक शोषण करता आ रहा है। कुछ दिनों पूर्व आरोपी ने अचानक शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता द्वारा कुनकुरी पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज करने के उपरांत प्रकरण की जानकारी पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह को दी गई। पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश दिया। निर्देश के परिपालन में आरोपी आशुमल यादव को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने के उपरांत आरोपी को न्यायालय प्रस्तुत किया गया जहां न्यायालय ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!