जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें कांसाबेल तहसील अंतर्गत ग्राम सागीभावना निवासी निर्मल तिग्गा का नाला के पानी में डुबने से 05 अक्टूबर 2024 को मृत्यु हो जाने पर मृतक निकटतम वारिस मृतक के पुत्र ओहमस तिग्गा, अनुग्रह तिग्गा और महिमस तिग्गा हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार बगीचा तहसील के ग्राम नकबार निवासी अघनू राम का नाला के पानी में डुबने से 07 जुर्लइा 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी लखनी बाई  हेतु 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!