जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम कन्दईबहार निवासी अभिजीत चौहान का डेम के पानी में डुबने से 01 मार्च 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक निकटतम वारिस मृतक के पत्नी श्रीमती भाग्यवती चौहान हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार ग्राम कुल्हारबेड़ा निवासी माधवी बाई  डेम के पानी में डुबने से 03 मार्च 204 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति लक्ष्मण राम हेतु 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!