सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत’ जिले में सख्त सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु चलाया गया सघन चेकिंग अभियान, की गई35 से अधिक होटल, लॉज, ढाबा, धर्मशाला की चेकिंग.

समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ऑपरेशन विश्वास के अंतर्गत’ जिले में बेहतर क़ानून व्यवस्था बनाये रखने सहित सुरक्षा के मद्देनजर सभी थाना/चौकी प्रभारियों को क्षेत्र के अंतर्गत होटल, लाज, ढाबा, धर्मशाला की लगातार सघन जांच कर संदिग्धों को तलब करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में कल दिनांक को जिले में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु कल देर शाम से रात्रि तक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया हैं।

पुलिस टीम द्वारा अभियान चलाकर कुल 35 से अधिक होटल, लॉज ढाबा की चेकिंग की गई हैं। जिले में सख्त सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही हैं। सभी पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार गश्त कर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया हैं, साथ ही जिले के सभी प्रमुख चौक चौराहों पर पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Related posts