पुलिस द्वारा शादी करने का झांसा देकर महिला के सांथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, बलौदाबाजार – भाटापारा : थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा क्षेत्र अंतर्गत शराब कोचियों, शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों, सटोरियों एवं अन्य अंवैधानिक कार्य करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में शादी करने का झांसा देते हुए महिला के सांथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया द्वारा दिनांक 18.06.2024 को थाना भाटापारा शहर में उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई की, आरोपी शादी करने का झांसा देकर मेरे साथ लगभग 14 वर्षों से लगातार दुष्कर्म करते आ रहा है, मेरे द्वारा दिनांक 09.06.2024 को भी शादी करने की बात कहने पर, आरोपी द्वारा मना कर दिया गया। कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना भाटापारा शहर में अपराध क्र. 296/2024 धारा 376 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। भाटापारा शहर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी चंद्रहास उम्र 28 वर्ष निवासी गुरूनानक वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर को पकड़कर पूछताछ किया गया, जिसमें आरोपी द्वारा शादी करने की बात बोलकर महिला के साथ लगातार दुष्कर्म करना स्वीकार किया। कि प्रकरण में आज दिनांक 19.06.2024 को आरोपी चंद्रहास को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!