BIG BREAKING : देर रात कुनकुरी नगर के मंगल भवन के पास दो गुटों के बीच हुआ खूनी सघर्ष, मौके पर पहूंची पुलिस, लगभग आधा दर्जन लोगो को पकड़कर लाया गया थाना, हो रही पूछताछ…देखे वीडियो..

समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी: थाना क्षेत्र कुनकुरी के अन्तर्गत नगर के गिनाबहार मार्ग पर दो गुटों में भयंकर मारपीट की घटना होने की जानकारी मिली है। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में नगर के मंगल भवन के पास बीस से तीस लोग मारपीट की खूनी घटना को अंजाम देते दिखाई दे रहे है। घटना देर रात दस बजे के आस पास की बताई जा रही है। घटना की जानकारी कुनकुरी पुलिस को मिलने के बाद कुछ लोगो को थाने लाया गया है। घटना के बारे में कुनकुरी पुलिस जांच कर रही है। मारपीट में घायलो को उपचार हेतु अस्पताल भी ले जाया गया है।

मदिरा दुकान की सड़क के नाम से मशहूर इस मार्ग के अनेक स्थानों पर प्रतिदिन प्रायः इस प्रकार की घटना की सूचना मिलते रहती है। आज रात की घटना में मारपीट करने वालों की संख्या ज्यादा होने के कारण नगर का माहौल गर्माया हुआ है। शराब के नशे में अक्सर इस मार्ग पर मारपीट एवं विवाद की घटनाएं प्रतिदिन समाने आती रहती है। आज की घटना का कारण अभी तक अज्ञात है। कुनकुरी पुलिस जांच में जुटी है। वारदात को लेकर नगर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा का दौर जारी है।

Related posts