जशपुर : प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 01 जुलाई को

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जशपुर के द्वारा 01 जुलाई 2024 को 800 पदों हेतु प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा हैं।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैंप में सेफ इंटेलीजेंट सिक्योरिटी सर्विसेस भिलाई के द्वारा 600 पदों पर भर्ती हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है। जिसके अंतर्गत् सिक्योरिटी गार्ड के 300, सिक्यूरिटी सुपरवाइजर के 50, लेबर के 250 पद शामिल हैं। इसी प्रकार बाम्बे इंटेलीजेंट सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड भिलाई द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि 01 जुलाई 2024 को सुबह 110.00 बजे जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर में अपनी उपस्थिति दे सकते हैं। अभ्यर्थी अपने साथ शैक्षणिक योग्यता के संपूर्ण प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, 04 पासपोर्ट साईज फोटो व रोजगार पंजीयन कार्ड लाना अनिवार्य है।

Related posts