महिला से बलात्कार के आरोपी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार : आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल !

समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : महिला संबंधी अपराधों में बिलासपुर पुलिस आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 25 जून 2024 को प्रार्थिया ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात्रि करीबन 2:30 बजे प्रार्थिया जब लघुशंका के लिए निकली थी, उसी दौरान गांव का देवेंद्र सिंह ध्रुव पहले से ही वहाँ मौजूद था। उसने जबरदस्ती महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाया। रिपोर्ट महिला संबंधी अपराध की होने से त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी देवेंद्र सिंह ध्रुव पिता धनुक सिंह ध्रुव उम्र 32 साल साकिन अजयपुर थाना कोटा जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल, हायक निरीक्षक ओंकार बंजारे, हायक निरीक्षक भोप साहू, हिला आरक्षक पूर्णिमा सिदार, हिला आरक्षक संतोष श्रीवास का सराहनीय योगदान रहा है।

Related posts