Jashpur News : जिले में रिसर्च एवं कम्यूनिकेशन स्ट्रेटजी एजेंसी के चयन हेतु प्रस्ताव अनुरोध जमा करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई तक

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिला कौशल विकास प्राधिकारण के सहायक संचालक ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिले के लिए रिसर्च एवं कम्यूनिकेशन स्ट्रेटजी एजेंसी का चयन किया जाना है, जिसके लिए प्रस्ताव अनुरोध प्रकाशन किया जा रहा है। इस हेतु इच्छुक एजेंसी कार्यालय

जिला कौशल विकास प्राधिकरण जशपुर, रायगढ़ रोड रणजीता स्टेडियम के सामने, सम्पर्क कर सकते हैं साथ ही प्रस्ताव अनुरोध से सम्बधित समस्त जानकारी का अवलोकन www.jashpur.nic में किया जा सकता है। वित्तीय एवं तकनीकी बोली हेतु फॉर्म का शुल्क रूपए 5 हजार मात्र निर्धारित है, जिसका भुगतान डिस्ट्रिक स्किल डेवलपमेंट अथॉरिटी जे ए एस के खाता क्रमांक 920010064327671, आईएफसी कोड यूटीआईबी0001318 में किया जाना है। प्रस्ताव अनुरोध जमा करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई 2024 सायं 5 बजे तक है इसके बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जावेगा। उक्त संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नं. 7697584747 से सम्पर्क किया जा सकता है।

Related posts