भूपदेवपुर थाने में सेवानिवृत सहायक उपनिरीक्षक बालकृष्ण डनसेना को दी गई सम्मान पूर्वक विदाई…..!

समदर्शी न्यूज़ – रायगढ : आज दिनांक 30 जून 2024 को थाना भूपदेवपुर में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक बालकृष्ण डनसेना तथा रक्षित केन्द्र में पदस्थ प्रधान आरक्षक दौलत सिदार, आरक्षक फुलजेंस एक्का अपनी आधिवार्षिकी आयु 62 वर्ष पूर्ण कर जिला पुलिस रायगढ़ से सेवानिवृत हुए हैं।

थाना भूपदेवपुर में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया श्री प्रभात कुमार पटेल, थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक सीताराम ध्रुव तथा निरीक्षक रामकिंकर यादव द्वारा शॉल-श्रीफल से श्री बालकृष्ण डनसेना का सम्मान कर उन्हें आगे स्वस्थ, दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी गई। सहायक उपनिरीक्षक बालकृष्ण डनसेना थाना चक्रधरनगर, कोतवाली, सारंगढ़, यातायात रायगढ़, भूपदेवपुर में अपनी सेवाएं दिये हैं, मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वे सभी के चहेते थे। इस दौरान उनके साथी स्टॉफ ने भावभीनी विदाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

Related posts