मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री रमेश बैस से की सौजन्य मुलाकात

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज  महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री रमेश बैस से राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्यपाल श्री बैस को पुष्पगुच्छ और शॉल भेंटकर उनका अभिवादन किया और उनसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित रहे।

Related posts