जशपुर कलेक्टर ने बगिया में मुख्यमंत्री आगमन की तैयारियों का लिया जायजा

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के 05 जुलाई को प्रस्तावित ग्राम बगिया आगमन की तैयारी का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, एसडीएम ओंकार यादव, नंदजी पाण्डेय, पुलिस विभाग के अधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने ग्राम बगिया  में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम हेतु चिन्हाकिंत ग्राम बगिया हाई स्कूल स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने 5 जुलाई 2024 को आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम की मिनट टू मिनट की विस्तार से जानकारी ली और कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, पंडाल, बैठक व्यवस्था, स्टॉल व्यवस्था, गणवेश एव पाठ्य सामग्री वितरण, वृक्षरोपण, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, बेरिकेडिंग, विद्युत, शौचालय जैसी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने  सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री साय का जिले के ग्राम बगिया में 05 जुलाई को आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Advertisements
error: Content is protected !!