जशपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता : पशु तस्करी का फरार सरगना निगरानी बदमाश संजीव सिंह उर्फ संजू कांसाबेल पुलिस के हत्थे चढ़ा

Advertisements
Advertisements

संजीव सिंह उर्फ संजू का विगत दिनों 23 रास मवेशियों को पुलिस ने जप्त किया था

संजीव सिंह के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को जप्त किया गया

प्रकरण के अन्य 2 अभियुक्त रविन्द्र नायक एवं छोटू राम को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है

थाना कांसाबेल में संजीव सिंह उर्फ संजू के विरूद्ध छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध

समदर्शी न्यूज़, जशपुर | पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा मवेशी तस्करों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, पुलिस द्वारा निरंतर पशु तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही हुये मवेशियों को तस्करी होने से बचाया जा रहा है एवं तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों को निरंतर गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया जा रहा है।

विगत दिवस दिनांक 02.07.2024 को पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह की विशेष पुलिस टीम ने थाना कांसाबेल क्षेत्र के ग्राम सिहारबुड़ में रविन्द्र नायक निवासी सिहारबुड़ एवं छोटू राम निवासी चरईडांड़ को 23 रास मवेशियों को पैदल क्रूरतापूर्वक मारते-पीटते हुये झारखंड प्रांत की ओर ले जाते हुये पाये जाने पर उनसे मवेशियों को जप्त कर उन दोनों के विरूद्ध अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। रविन्द्र नायक एवं छोटू राम ने उक्त 23 रास मवेशियों को संजू सिंह का होना बताया। प्रकरण का मुख्य सरगना संजीव सिंह उर्फ संजू पुलिस को देखकर अपने बोलेरो वाहन सहित फरार हो गया था।

प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि संजीव सिंह उर्फ संजू थाना कांसाबेल क्षेत्र में अपने बोलेरो वाहन से घूम रहा है, इस सूचना पर उप पुलिस अधीक्षक विजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया, टीम द्वारा तत्काल रोड में घूम रहे संजीव सिंह को दबिश देकर अभिरक्षा में लिया गया एवं उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को जप्त किया गया है। पूछताछ में संजीव सिंह ने उक्त मवेशियों को अपना होना बताया एवं रविन्द्र नायक एवं छोटू राम को हांकने हेतु लगाया था। अभियुक्त संजीव कुमार सिंह उर्फ संजू उम्र 37 साल निवासी कुनकुरी (डुगडुगिया) के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 05.07.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं संजीव सिंह की गिरफ्तारी में उप पुलिस अधीक्षक विजय सिंह राजपूत, स.उ.नि. नीता कुर्रे, स.उ.नि. राजेश यादव, आर. 297 सुदीप एक्का, न.सै. 41 जोगेन्द्र एवं अन्य स्टाफ का योगदान रहा है। 

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!