सड़क दुर्घटना : पिक-अप की टक्कर से मवेशी चरा रही महिला की मृत्यु, पिक-अप चालक मौके से फरार, कुनकुरी पुलिस कर रही जांच

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज कुनकुरी 10 जुलाई 2024। थाना क्षेत्र कुनकुरी के अन्तर्गत ग्राम खण्डसा में पिक-अप की टक्कर से महिला की मृत्यु हो गई है। दुर्घटना के बाद पिक-अप चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया है। मृतका के साथ हुई दुर्घटना की सूचना कुनकुरी पुलिस को दी गई जिसके उपरांत कुनकुरी पुलिस ने महिला की मृत्यु पर मर्ग कायम कर लिया है तथा अज्ञात पिक-अप चालक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर अग्रीम कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका श्रीमती शशिकला सिंह पति स्वर्गीय गौरीशंकर सिंह 56 वर्ष निवासी ग्राम खण्डसा ग्राम के अटल चौक के पास मवेशी चरा रही थी। मंगलवार की दोपहर लगभग 3ः00 बजे चराईडांड की ओर से अज्ञात पिक-अप वाहन जिसमें मुर्गा परिवहन किया जा रहा था महिला को ठोकर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद पिक-अप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। मृतका शशिकला के साथ मवेशी चरा रहे अन्य लोगों ने दुर्घटना की सूचना कुनकुरी पुलिस को दी। जिसके उपरांत कुनकुरी पुलिस मामले में अग्रीम कार्यवाही कर रही है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!