दुपहिया वाहन चोरी के मामले में सरगुजा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही : दो शातिर आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ अंबिकापुर, 13 जुलाई 2024 | सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के अंतर्गत आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं।  इसी क्रम में / मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी मो. वसीम अहमद उर्फ़ सोनू साकिन मोमिनपूरा अम्बिकापुर द्वारा दिनांक 06 जुलाई 2024 को थाना अम्बिकापुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि घटना दिनांक 05 जुलाई 2024 को प्रार्थी नमाज पढ़ने जामा मस्जिद अम्बिकापुर गया गया हुआ था। अपने दुपहिया वाहन सुपर स्प्लेंडर सीजी 15 डीजी 2272 को मस्जिद के बाहर खड़ा किया था। वापस आने के बाद प्रार्थी का मोटर साइकिल अपने खड़े स्थान पर नहीं था, किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 440/24 सदर धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

शहर में हो रही दोपहिया वाहन चोरी के मामलो को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री योगेश पटेल के दिशा निर्देशन में शहर में दुपहिया वाहन चोरी के मामले में विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की पता तलाश कर गिरफ्तार करने के दिशा निर्देश दिए गये थे। इसी क्रम में विशेष पुलिस टीम एवं थाना कोतवाली पुलिस द्वारा घटना स्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन किया गया। घटना में शामिल आरोपी के सम्बन्ध में विशेष टीम द्वारा मुखबिरों को सतर्क किया गया था एवं विशेष टीम के सदस्य घटना स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों पर पैनी नजर रखे हुए थे।

पुलिस टीम द्वारा दोपहिया वाहन चोरी के मामलों के संदिग्धों की घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ किया गया। संदेहियों द्वारा अपना नाम (01) सद्दाम हुसैन आत्मज शहादत हुसैन उम्र 28 वर्ष साकिन बकना थाना लुन्ड्रा एवं (02) दीपक प्रजापति आत्मज प्रेमसाय उम्र 23 वर्ष साकिन बरगीडीह थाना लुन्ड्रा का होना बताया गया, आरोपियों से दोपहिया वाहन चोरी के मामलों में हिकमत अमली से पूछताछ करने पर शहर एवं आस-पास के क्षेत्र जामा मस्जिद अम्बिकापुर, फ़िरदौशी हॉस्पिटल, तेज ब्लड बैंक, बुधवारी बाजार अजिरमा जिला अस्पताल, गुदरी बाजार कंपनी बाजार से कुल 08 नग दुपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के निशानदेही पर कुल 08 नग दोपहिया वाहन बरामद किया गया हैं। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है, गिरफ्तार आरोपीगण पूर्व में भी दोपहिया वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!