राजधानी मे सरेआम गोलीबारी सरकार और पुलिस दोनों का इक़बाल खत्म  – सुशील आनंद शुक्ला

Advertisements
Advertisements

6 माह पहले किसी अपराधी की जुर्रत नहीं थी की वह मेल कर पुलिस को चुनौती दे सके

राज्य की अब तक की सबसे कमजोर सरकार है साय सरकार

समदर्शी न्यूज़ रायपुर/14 जुलाई 2024। राजधानी मे सरेआम गोलीबारी से साबित हो गया की राज्य मे सरकार और पुलिस दोनों का इक़बाल खत्म हो गया है। प्रदेश कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा की भाजपा सरकार से क़ानून व्यवस्था नहीं संभल रही है। राज्य की अब तक की सबसे कमजोर सरकार है। अपराधी खुले आम पुलिस को मेल कर के चुनौती दे रहे। अपराध करने के बाद मेल करके रोक सकते हो तो रोक लो कह रहे। 6,,महीने पहले तक किसी अपराधी, गिरोह मे यह हिम्मत नहीं थी की वह ऐसी धमकी की हिमाकत करता। 6माह मे ही राजधानी मे गोलोबारी की 4 घटना हुई है। अंतर्राजीय गेंगस्टर राज्य मे पैर पसार रहे है सरकार् है की मूक दर्शक बनी हुई है। राजधानी मे शूटर कारोबारी पर गोलियों की बौछार करते है कारोबारी के निजी सुरक्षा कर्मी भी कई राउंड हवाई फायर करते है पुलिस बाद मे लकीर पीटने पहुँचती है।

प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार के राज् मे आम आदमी खुद को डरा महसूस कर रहा व्यापारी कारोबारी भयभीत हो गए है छत्तीसगढ़ मे इस प्रकार के गोलीबारी और गेंगस्टर बाजी कि परम्परा कभी नहीं रही। लोग बेधडक अपना व्यवसाय करते थे महिलाये रात 11बजे भी सड़को पर निर्भीक हो कर निकलती थी 6माह मे स्थितिया बदल गयी पूरे राज्य मे भय का वातावरण बना दिया गया है।

प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जबसे राज्य में भाजपा की सरकार बनी है। नागरिको को भय के माहौल जीवन जीना पड़ रहा है। अपराधी बेलगाम हो गये है। साय सरकार के राज में महिलाओं के प्रति अपराधों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गयी है।

6 माह में राज्य में 300 से अधिक बलात्कार, 80 सामूहिक बलात्कार, 200 से अधिक हत्यायें। चाकूबाजी, लूट, डकैती, चेन स्नेचिंग की अनगिनत घटनाएं हो चुकी है। राजधानी में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके है कि अपराधी बिना किसी वाहन के पैदल चल कर चैन खींच कर भाग जाते है। राजधानी में थाने में चाकू मार दिया जाता है पुलिस असहाय हो गयी है। नक्सलवादी घटनायें 6 माह में बढ़ गयी।

राज्य में रोज़ 3 बलात्कार की घटना हो रही, हर दो दिन में एक सामूहिक दुराचार की घटना हो रही है।

रोज समाचारों में प्रदेश भर में तीन से चार मासूम अबोध बच्चियों के साथ तथा सामूहिक दुराचार की घटनाओं की खबरे सामने आ रही। राज्य कि क़ानून व्यवस्था नागरिकों कि सुरक्षा भगवान भरोसे है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!