जशपुर : फरसाबहार के लिपिक कर्मचारियों की आयोजित हुई कम्प्यूटर कौशल परीक्षा

Advertisements
Advertisements

अधिकारियों ने लिपिकों के कार्यक्षमता को परखा

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 19 जुलाई 2024/ फरसाबहार एसडीएम प्रदीप राठिया के निर्देशन में आज शिक्षा विभाग अंतर्गत कार्यरत फरसाबहार विकासखंड के लिपिक कर्मचारियों का कम्प्यूटर कौशल परीक्षा आयोजन किया गया। इस दौरान फरसाबहार तहसीलदार सुशील सेन एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

आयोजित परीक्षा में लिपिकों के कार्यक्षमता और कार्यशैली को अधिकारियों ने परखा। कंप्यूटर कौशल परीक्षा के पश्चात कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने की सलाह दी गई। साथ ही अधिकारियों द्वारा दिए गए दायित्वों को समय पर करने के लिए कहा गया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!