जशपुर : विस्तृत जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न, विधानसभा व लोकसभा चुनाव के परिणाम के साथ पंचायत व निकाय चुनाव पर हुई चर्चा

Advertisements
Advertisements

जशपुर के कार्यकर्ताओं की राष्ट्रीय स्तर पर है अलग पहचान : किरण सिंह देव

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 21 जुलाई 2024/ विधानसभा और लोकसभा चुनाव में सरगुजा संभाग में पार्टी को यहां के कार्यकर्ताओं ने शत प्रतिशत सफलता दिला कर एक नया कीर्तिमान रचा है। पार्टी को हिमालय की चोटी पर ला कर खड़ा कर दिया है। ऐसे मेहनती और समर्पित कार्यकर्ताओं को मैं नमन करता हूं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने उक्त बातें कही। वे शहर के सन्ना रोड में स्थित, श्याम पैलेस में आयोजित पार्टी की विस्तृत जिला कार्यकारिणी को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस उंचाई पर पहुंचने के बाद आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों में,पार्टी को बनाएं रखना बड़ी चुनौती है। इस चुनौती का सामना करने में कार्यकर्ता सक्षम है। पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव,कार्यकर्ताओं का चुनाव है। इसलिए,कार्यकर्ताओं को आपसी सामंजस्य बना कर इसे लड़ना है और पार्टी व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हाथ मजबूत करना है। अपने संबोधन में किरण सिंह देव ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिलीप सिंह जूदेव के साथ बिताएं गए क्षणों को भी याद किया।

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जशपुर कुमार दिलीप सिंह जूदेव की भूमि है। यहां कार्यकर्ता उस समय से जूझ रहें हैं जब अविभाजित मध्यप्रदेश के समय कांग्रेस का राज हुआ करता था। उन्होनें कहा कि विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से सरकार के बनाने के बाद कार्यकर्ताओं की सरकार से बहुत अपेक्षाएं हैं। लेकिन,पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की भ्रष्ट और गलत नीतियों के कारण सरकार का खजाना खाली है। इसके बाद भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं से मोदी की गारंटी के तहत किये गए वायदों को तेजी से पूरा कर रही है। जिसे कांग्रेस की सरकार पूरे पांच साल में नहीं कर पाई। उन्होनें कहा कि जशपुर जिले को विकसीत जिला बनाना मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। जल्द ही जिले में चिकित्सकों की कमी को दूर कर लिया जाएगा। कुनकुरी में 220 बिस्तर की क्षमता वाला सर्वसुविधायुक्त अस्पताल बन रहा है,उसे आगे मेडिकल कालेज के रूप में विकसीत करने की योजना बनाई जा रही है।

पार्टी के संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान विषम परिस्थितियों से जुझते हुए भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जो परिणाम दिया,उससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बहुत प्रभावित है। उन्होनें आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों में आपसी तालमेल बना कर,पार्टी के अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,पार्षद,सरपंच और पंच के पद पर पहुंचाने की अपील की।

संभागिय प्रभारी राजा पांडेय ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में जब पार्टी पूरे छत्तीसगढ़ में हारी थी और हम 14 सीट पर सिमट गए थे तो लोगों को सबसे अधिक जशपुर के तीन सीटों पर मिली हार से दुख हुआ था। वह इसलिए क्योंकि कुमार दिलीप सिंह जूदेव ने इस क्षेत्र को उस समय भाजपा का गढ़ बनाया था जब अविभाजित मध्यप्रदेश सहित पूरे देश में भाजपा स्वयं को स्थापित करने के लिए संघर्ष कर रही थी।उन्होनें कहा कि चुनाव में जीत की एकमात्र रणनीति आपसी तालमेल होता है।

भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहा कि जशपुर के कार्यकर्ता जुझारू है। विपरीत से विपरीत परिस्थितियों पार्टी को अच्छा परिणाम दिये हैं। आने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में भी कार्यकर्ता अच्छा परिणाम देगें।

पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव में तीनों सीटों में पार्टी की जीत और लोकसभा में 25 हजार से अधिक मतों से बढ़त दिलाने का काम कार्यकर्ताओं ने किया है। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।

इससे पहले जशपुर की विधायक रायमुनी भगत ने नरेन्द्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई का प्रस्तावना बैठक में रखा। जिसे ध्वनीमत और जयकारे की गूंज के साथ पारित किया गया।

पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेश नंदे ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पारित राजनीतिक प्रस्तावना रखा।

पत्थलगांव की विधायक गोमती साय ने राष्ट्रपति के संदेश के मुख्य बिंदुओं का पठन किया। जिला संगठनप्रभारी रामकिशुन सिंह ने बैठक के बाद से सितम्बर माह तक होने वाले सांगठनिक गतिविधियों की जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन विधानसभा संयोजक ओमप्रकाश सिन्हा ने किया। उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश भाजपाध्यक्ष किरण देव सिंह, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, जशपुर विधायक रायमुनी भगत, पत्थलगांव विधायक गोमती साय, जशपुर जिला अध्यक्ष, संभागीय प्रभारी राजा पांडेय, जिला संगठन प्रभारी रामकिशुन सिंह, पूर्व विधायक शिवशंकर साय पैंकरा, पूर्व विधायक भरत साय, पूर्व मंत्री गणेश राम भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति भगत, जिला महामंत्री द्वय भरत सिंह एवं मुकेश शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, नरेश नंदे, ओमप्रकाश सिन्हा, शंकर गुप्ता, सत्येन्द्र सिंह, विक्रमादित्य सिंह जूदेव, श्रीमती जया सिंह जूदेव, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, सुरेश राम, राजकपूर भगत, आनंद शर्मा, मनीष अग्रवाल, रूपेश सोनी, देवधन नायक, डीडीसी सालिक साय, रीना बरला, ममता कश्यप, अनिता सिंह, लालदेव भगत, गेंदबिहारी सिंह, गोपाल राय,  केशव यादव, वरुण जैन, असलम आज़ाद, मुनेश्वर केसर, नितिन राय, संतोष सिंह, संजीव ओझा, श्रीनायक मिश्रा, अनिल मित्तल, सलोने मिश्रा, कपिल देव साय,  हरिशंकर यादव, संतोष सहाय, मंगल राम, भगत, शारदा प्रधान, कमला निराला, अंजू टोप्पो, कृपा भगत, मुक्ता यादव, उमा देवी, अंकित बंसल, अमन शर्मा,  गोपाल कश्यप,  अरविंद भगत, सज्जु खान, राजकुमार गुप्ता, गणेश गुप्ता, चरित्र बाबा, गणेश यादब सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!