गुरु पूर्णिमा पर्व : शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी में मनाया गया ज्ञान और श्रद्धा का पावन पर्व

Advertisements
Advertisements

मुख्य अतिथि सेवा निवृत व्याख्याता जेपी सिन्हा ने बच्चों को कई उदाहरण के माध्यम से आगे बढ़ने को किया प्रेरित

समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी, 22 जुलाई 2024/ शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी में ज्ञान और श्रद्धा का पावन पर्व गुरु पूर्णिमा का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्था से सेवा निवृत व्याख्याता श्री जेपी सिन्हा सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसके उपरांत सरस्वती वंदना किया गया। संस्था के प्राचार्य एकबाल अहमद खान ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि सेवा निवृत व्याख्याता जेपी सिन्हा ने बच्चों को कई उदाहरण के माध्यम से आगे बढ़ने को प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर आभार प्रदर्शन व्याख्याता अनिल सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन व्याख्याता सुधीर कुमार सिन्हा ने किया।

गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व गुरु के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने के लिए हर साल मनाया जाता है।‘गुरु’ शब्द का अर्थ होता है – अज्ञान के अंधकार को दूर करने वाला। गुरु अपने ज्ञान से शिष्य को सही मार्ग पर ले जाते हैं और उनकी उन्नति में सहायक बनते हैं। लोक में सामान्यतः दो तरह के गुरु होते हैं। प्रथम तो शिक्षा गुरु और दूसरे दीक्षा गुरु। शिक्षा गुरु बालक को शिक्षित करते हैं और दीक्षा गुरु शिष्य के अंदर संचित विकारों को निकाल कर उसके जीवन को सत्यपथ की ओर अग्रसित करते हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!