शिक्षा के क्षेत्र में 38 वर्षों की सफलतम सेवा : शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी की प्राचार्य श्रीमती ई.एम.खेस का सेवानिवृत्ति पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी, 2 अगस्त 2024/ विकासखंड कुनकुरी जिला जशपुर छत्तीसगढ़ के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी में संस्था की प्राचार्य श्रीमती ई.एम.खेस का सेवानिवृत्ति पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य द्वार से मंच तक मुख्य अतिथि प्राचार्य का स्वागत विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत नृत्य करते हुए विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विशिष्ट अतिथियों के साथ सम्मानपूर्वक लाया गया । तत्पश्चात पुष्प गुच्छ देकर तथा पारंपरिक संस्कृति अनुसार हाथ धोकर, तिलक लगाकर व  बैच पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त श्रीमती खेस्स एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा किया गया । दीप प्रज्वलन पश्चात मंगलाचरण नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य के द्वारा केक काटा गया और इस दिन को यादगार बनाया गया। विद्यालय की वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती सुमन खलखो द्वारा सेवानिवृत्त प्राचार्य की जीवनी सह विदाई प्रतिवेदन का वाचन किया गया। इसके पश्चात प्राचार्य के सम्मान में छात्राओं तथा टीचर्स द्वारा स्वागत गीत, प्राथमिक, माध्यमिक तथा हायर सेकेंडरी स्तर की छात्राओं द्वारा सुंदर मनभावन व अर्थपूर्ण विविध प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये  गए।

समस्त विशिष्ट अतिथियों ने अपने उद्बोधन में सेवानिवृत्त प्राचार्य के साथ बिताए हुए पलों को साझा कर उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दी। उद्बोधन के क्रम में सेवानिवृत्त प्राचार्य ई. एस. खेस ने भी अपने पारिवारिक एवं शासकीय सेवा के यादगार पलों को साझा किया। विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्राचार्य शुभकामना गीत के द्वारा उनका सम्मान किया गया। अगले क्रम में विद्यालय के शिक्षकों द्वारा एक्शन सॉन्ग के माध्यम से प्राचार्य महोदय का आभार प्रदर्शन एवं सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य के द्वारा अपने 38 वर्षों के सफलतम सेवा का संक्षिप्त जानकारी एवं आशीर्वचन प्रदान किया गया। विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा  विदाई गीत गाया गया। अंत में विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता अनिल फ्रांसिस द्वारा समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया एवं प्राचार्य के साथ अपने कार्य अनुभव को व्यक्त किया। उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके कार्यकाल को गोल्डन पीरियड कहा। इस सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्राचार्य के पति ई .एस.खेस, उनकी सुपुत्री श्रीमती रीमा रानी खेस, प्राचार्य सेजेस श्री खान सर, प्राचार्य संकल्प वाई आर कैवर्त, प्राचार्य बासंताला श्रीमती विनय प्रभा खलखो, सेवानिवृत प्राचार्य बंदरचुवा श्रीमती एन.खेस, प्राचार्य लोधमा श्रीमती निर्मला टोप्पो, प्राचार्य नारायणपुर श्रीमती अगुस्तीना तिग्गा,सेवानिवृत प्राचार्य केरसई श्रीमती ई.खेस,पूर्व व्याख्याता एन. बेक, प्रदीप लकड़ व्याख्याता, कृतेश कुजूर व्याख्याता, एमेरियुस लकड़ा सेवानिवृत पीटीआई, आनंद प्रकाश पन्ना (सेवानिवृत H.M) जे.पी.पांडेय उपस्थित थे।

कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के व्याख्याता हरिशंकर पटेल तथा सुधीर दुबे के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के समस्त व्याख्याता शिक्षक शिक्षिकाएं एवं समस्त कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!