थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा चोरी करने वाले एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार, आरोपी से चोरी का ₹20,000 नगद किया गया बरामद.

समदर्शी न्यूज़ बलौदाबाजार-भाटापारा, 3 अगस्त 2024 / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 28 जुलाई 2024 को विजय सबलानी निवासी टेउराम कॉलोनी हेमू कल्याणी वार्ड भाटापारा द्वारा थाना भाटापारा शहर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 27 जुलाई 2024 को मैं पारिवारिक काम से रायपुर गया था। दिनांक 27-28 जुलाई 2024 की दरम्यानी रात्रि बड़े भाई द्वारा फोन कर बताया गया कि मेरे घर का ताला तोड़कर, घर अंदर प्रवेश कर किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। जिसकी सूचना पर मैं सुबह 07:30 बजे लगभग अपने घर आया, तो देखा कि मेरे घर का ताला टूटा था, अंदर सभी सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। किसी अज्ञात चोर द्वारा घर का ताला तोड़ कर घर में रखे अलमारी को खोलते हुए उसमें अंदर रखा सोना-चांदी के आभूषण एवं नगदी ₹50,000 सहित कुल ₹1,50,000 का मशरूका चोरी कर लिया गया है। जिसकी रिपोर्ट पर थाना भाटापारा शहर में अपराध क्रमांक 380/2024 धारा 331(4),305(A) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में भाटापारा शहर पुलिस द्वारा चोरी करने वाले अज्ञात आरोपियों की पतासाजी, प्रक्रिया प्रारंभ की गई। पुलिस की एक टीम द्वारा घटना-स्थल के आसपास एवं भाटापारा शहर के विभिन्न स्थानों में लगे लगभग 500 से अधिक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज का अवलोकन किया गया। साथ ही साइबर सेल की टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण के आधार पर भी आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा था। जिसमें पुलिस टीम को आरोपी के बिलासपुर तरफ भागने के संबंध में पता चला। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा लगातार तीन दिनों तक सर्च अभियान चलाते हुए आरोपी का खोजबीन किया जा रहा था, इस दौरान पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में शामिल एक आरोपी सेंडी उर्फ संतोष को पकड़ा गया।

आरोपी से पूछताछ करने एवं मेमोरेंडम कथन पर पर उसके द्वारा अपने एक साथी के साथ मिलकर बाइक के माध्यम से आकर टेउराम कॉलोनी स्थित प्रार्थी के मकान में चोरी की घटना करना स्वीकार किया गया। प्रकरण में आरोपी से चोरी का नगद ₹20,000 बरामद किया गया है तथा चोरी में शामिल एक अन्य आरोपी की पता तलाश सरगर्मी से की जा रही है। प्रकरण में आरोपी सेंडी उर्फ संतोष उम्र का 21 वर्ष निवासी ग्राम देवरीडीह तोरवा बिलासपुर जिला बिलासपुर को दिनांक 01 अगस्त 2024 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेजने की प्रक्रिया की गई है।

आरोपी – आरोपी सेंडी उर्फ संतोष उम्र का 21 वर्ष निवासी ग्राम देवरीडीह तोरवा बिलासपुर जिला बिलासपुर

जप्ती – ₹20,000 नगद.

Related posts