थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा ग्राम खोलवा मेन रोड में अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु शराब रखने वाले एक शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार.

समदर्शी न्यूज़ बलौदाबाजार-भाटापारा, 04 अगस्त 2024 / थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा शराब कोचियों की धर-पकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में दिनांक 03 अगस्त 2024 को थाना भाटापारा ग्रामीण से प्रधान आरक्षक प्रवीण पाण्डेय, आरक्षक तिलक चंद्रवंशी, आरक्षक उमेश चंद्रवंशी की पुलिस टीम द्वारा ग्राम खोलवा में अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु शराब रखने वाले एक शराब कोचिया आरोपी को पकड़ा गया।

आरोपी सालिकराम उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम खोलवा थाना भाटापारा ग्रामीण के कब्जे से 30 पौवा देशी मदिरा मशाला शराब प्रत्येक शीशी में 180 एमएल भरी हुई जुमला 5.400 बल्क लीटर कीमती ₹3300 को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्रमांक 383/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया की गई है।

Related posts