चाकू दिखाकर मेन रोड में आने जाने वाले लोगों को धमकाते हुए इंस्टाग्राम में अपना वीडियो किया अपलोड, पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास में गिरफ्तार कर जेल में कर दिया डाउनलोड

समदर्शी न्यूज़ बलौदाबाजार-भाटापारा/ पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति कृष्णा सिटी के सामने मेन रोड भाटापारा में धारदार बड़ा चाकू लहराकर लोगों को डरा धमका रहा है। सूचना पर तत्काल थाना भाटापारा शहर पुलिस बल संबंधित स्थान पहुंची। इस दौरान कृष्णा सिटी के सामने आरोपी योगेश एक धारदार हथियार चाकू लेकर आने जाने वाले लोगों को धमका रहा था। कि पुलिस द्वारा तुरंत घेराबंदी कर आरोपी योगेश को पकड़ा गया तथा उसके कब्जे से एक धारदार हथियार चाकू जप्त किया गया है।

आरोपी से पूछताछ पर उसके द्वारा सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर भी धारदार हथियार चाकू लहराते हुए वीडियो अपलोड करना पाया गया। प्रकरण में थाना भाटापारा शहर में अपराध क्र. 393/2024 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी योगेश उम्र 19 वर्ष निवासी रामसागर पारा वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर को विधिवत गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Related posts