डायल 112 की तत्परता से बचा एक जीवन, बिलासपुर में भावुक कर देने वाली घटना, रास्ते में कराई सुरक्षित डिलीवरी

समदर्शी न्यूज़ बिलासपुर, 8 अगस्त 2024/ ग्राम सैदा निवासी एक गर्भवती महिला (Pregnant Woman) के लिए डॉयल-112 फरिश्ता बनकर पहुंची। महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही और मदद का इंतजार कर रही थी। घर में अस्पताल ले जाने का कोई साधन नहीं था। जिसके कारण परिजनों ने 112 में फ़ोन लगाया। सूचना मिलते ही तत्काल महिला के घर डायल 112 की वाहन पहुंची। महिला को उनके परिजनों के साथ वाहन में अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में प्रसव पीड़ा अधिक होने एवं परिजनों द्वारा वाहन को रोकने हेतु निवेदन करने पर रास्ते में ही वाहन को रोका गया ।

डायल-112 आरक्षक 1105 धर्मेंद्र सूर्यवंशी चालक ऋषभ द्वारा तत्काल डिलीवरी हेतु आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई l मितानीन एवं परिजनों की सहायता से गाड़ी में ही महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई गई । जहां जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं बाद बच्चे एवं प्रसूता को प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य लाभ हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

प्रसूता महिला और उनके परिजनों ने डॉयल-112 एवं बिलासपुर पुलिस के इस मानवीय कार्य की सराहना की है। उन्होंने 112 पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है। पुलिस अधीक्षक ज़िला बिलासपुर ने आरक्षक की पीठ थपथपा कर उनके कार्य की प्रशंसा की एवं उन्हें पुरस्कृत किया।

Related posts