यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान : यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले 88 वाहन चालकों से कुल 55750/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल.

समदर्शी न्यूज़ अंबिकापुर, 09 अगस्त 2024 / सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं। इसी क्रम में कल दिनांक को यातायात पुलिस द्वारा शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान अत्यधिक तीव्र गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, असंवैधानिक पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, वाहन चलाते समय मोबाइल फ़ोन का उपयोग करने वाले वाहन चालकों, खतरनाक ढंग से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों सहित दोपहिया वाहन में तीन सवारी वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 88 वाहन चालकों से 55750/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया है।

कार्यवाही के दौरान अत्यधिक तीव्र गति से वाहन चलाये जाने पर कुल 16 वाहन चालकों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही करते हुए 17000/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, असंवैधानिक पार्किंग किये जाने के मामले में कुल 11 वाहन चालकों से 9050/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया, वाहन चलाते समय मोबाइल फ़ोन का उपयोग करने वाले 14 वाहन चालकों से 4200/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, खतरनाक ढंग से वाहन चलाना पाये जाने पर 04 वाहन चालकों से 8000/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, दोपहिया वाहन में तीन सवारी वाहन चलाने वाले कुल 04 चालकों से कुल 2000/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया है।

Related posts