हर घर तिरंगा कार्यक्रम : 5 सौ फुट के तिरंगे के साथ कुनकुरी नगर में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, तिरंगा बाईक रैली का भी हुआ आयोजन, तिरंगा यात्रा ने किया कुनकुरी को गौरवान्वित, एसपी, विधायक हुए सम्मिलित

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी, 14 अगस्त 2024/ मंगलवार के दिन कुनकुरी में देशभक्ति का संचार रहा। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर में स्थानीय जय स्तम्भ चौक से तिरंगा बाईक रैली को रवाना किया। जिसके नगर भ्रमण के उपरांत 5 सौ फीट लम्बे तिरंगे झण्डे के साथ तिरंगा यात्रा भी निकाला गया। दोपहर 1 बसे से प्रारंभ हुआ यह आयोजन देर शाम पांच बजे तक चला जिससे पूरा दिन नगर देश भक्ति से ओतप्रोत रहा। इस अवसर पर  मुख्य रूप से पत्थलगांव विधायक गोमती साय व पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

500 फुट के तिरंगा के साथ निकली यात्रा

बाईक रैली में देशभक्ति का जज्बा लिए हाथों में तिरंगा झंडा लेकर उत्साह एवं उल्लास के साथ तिरंगा बाईक रैली शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरी। तिरंगा हमारी आन-बान और शान है। तिरंगा का यह गौरव और सम्मान हर घर तक पहुंचे, इस संदेश के साथ बाईक रैली का यह तिरंगा रैली जय स्तम्भ चौक से शुरू होकर तपकरा रोड से बस स्टैण्ड, अस्पताल चौक, डुगडुगिया, टाकिज चौक, रेमते रोड, पुरानी बस्ती, शिव मंदिर मार्ग, अग्रसेन चौक से होते हुए वापस जय स्तम्भ होकर सलियाटोली तक गई जहां रैली का समापन हुआ। भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय जवान-जय किसान, तिरंगा यात्रा जिंदाबाद के जयकारे की गूंज दूर तक सुनाई दी।

इस अवसर पर जशपुर जिला के एसपी शशिमोहन सिंह, जिला महामंत्री भरत सिंह, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि भगत, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती ममता कश्यप जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव, सुनील अग्रवाल, गोपाल कश्यप, अमन शर्मा, विकास नाग, गणेश गुप्ता, रीना बारला, प्रियंका गिरी सहित बड़ी संख्या मे भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता बंधु सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता बंधु उपस्थित हो कर सफल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्र का प्रतीक है। भारतीय नागरिकों को अपने घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि हो। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत कुनकुरी में तिरंगा बाईक रैली व तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत 9 अगस्त से 15 अगस्त 2024 तक आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जिले भर में विभिन्न आयोजन किए जा रहे है।

आयोजन की मुख्य अतिथि पत्थलगांव विधायक गोमती साय द्वारा जय स्तम्भ मे माल्यार्पण कर बाइक रैली का शुभारंभ किया गया। जो पुरे नगर का भ्रमण करते हुए स्व.कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी की प्रतिमा मे माल्यार्पण कर तिंरगा बाइक रैली का समापन किया गया।

कुनकुरी में 500 फिट का तिरंगा रैली निकाल का शहर भ्रमण कर घर घर तिरंगा का संदेश दिया गया। भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा राष्ट्र का प्रतीक है इसी गौरव को संवर्धित करने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 9 अगस्त 2024 से 15 अगस्त 2024 तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सभी भारतीय नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज अपने घरों में फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ताकि आम जन में देश भक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि हो। जिसके अंतर्गत तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और मैराथन, तिरंगा कैनवास, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा मेला, तिरंगा सम्मान जैसे कार्यक्रम पूरे देश मे किया जा रहा है।

500 फिट तिरंगा रैली में मुख्य अतिथि पत्थलगांव विधायक गोमती साय, पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, घनश्याम अग्रवाल, शिवकुमार बंग, राजू नंदे, मनोज अग्रवाल, सुनील गुप्ता, उपेंद्र यादव, रवि भगत, स्कूल के बच्चे के साथ साथ पुर शहर वासी शामिल थे। कार्यक्रम के आयोजक में मुख्य रूप से भरत सिंह, सुनील अग्रवाल एंव अमित अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!