जिला पंचायत जशपुर सीईओ ने कांसाबेल के बगिया, देवरी, सूजीबहार के गौठान का किया निरीक्षण, डबरी निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश, मस्टर रोल में गड़बड़ी करने वाले तकनीकी सहायक, सचिव और रोजगार सहायक को नोटिस जारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस.मण्डावी ने 06 जनवरी को कांसाबेल विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बगिया, देवरी, सूजीबहार, के गौठान और डबरी निर्माण का निरीक्षण करके कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं और समूह की महिलाओं को मुर्गीपालन, बकरीपालन, मछलीपालन सहित अन्य गतिविधियों में शामिल होकर आजीविका से जुड़ने के लिए कहा है। इस अवसर पर कांसाबेल सीईओ, एपीओ मनरेगा, एसडीओ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत देवरी के तकनीकी सहायक, सचिव और रोजगार सहायक को बिना कार्य के मस्टर रोल जारी के कारण नाराजगी जाहिर करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

Related posts