महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों का आरोपी गिरफ्तार : कार्यवाही कर भेज दिया गया जेल !

समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 16 अगस्त 2024 / थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक महिला की छेड़खानी की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपित अरविंद गुप्ता (38 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। महिला ने कल थाने में लिखित आवेदन दिया था कि 15 अगस्त 2024 को दोपहर तालाब में नहाने गई, तो अरविंद गुप्ता ने उसे गलत नीयत से पकड़ लिया। महिला के चिल्लाने और बचाव करने पर वह भाग गया। महिला ने आगे बताया कि कुछ दिन पहले भी अरविंद गुप्ता ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील बातें की थीं। घटना की जानकारी परिजनों को देने पर अरविंद ने शराब के नशे में गलती स्वीकार की और माफी मांगी थी।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद घटना-स्थल का निरीक्षण किया गया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें मामूली चोटें पाई गईं।

Related posts