भारत बने हिंदू राष्ट्र : कवि सिंह की हरिद्वार से रामेश्वरम के लिये निकली पद यात्रा सोमवार को पहूंचेगी कुनकुरी, होगा भव्य स्वागत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी, 18 अगस्त/ गायिका कवि सिंह की रामेश्वरम के लिये निकली पद यात्रा सोमवार को कुनकुरी नगर पहूंचेगी। कुनकुरी पहूंचने पर नगर सीमा पर लोयोला के समीप उनका स्वागत हिन्दू धर्मावलम्बियों द्वारा किया जायेगा। जिसके उपरांत कवि सिंह कुनकुरी जय स्तम्भ पर अपना उद्बोधन देंगी तथा यात्रा के उद्देश्यों से अवगत करायेगी। नगर भ्रमण के उपरांत मंदिर परिसर में कार्यक्रम का समापन किया जायेगा।

कार्यक्रम के आयोजनकर्ता मनिष हेडा, नवीन अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए गायिका कवि सिंह हरिद्वार से रामेश्वरम् तक पद यात्रा कर रही है। हिंदू समाज को सनातन संस्कृति और इसके गौरव के प्रति जागरूक करने के लिए वे 9 जुलाई को हरकी पैड़ी पर पूजा अर्चना कर रामेश्वरम् तक पद यात्रा शुरू की है। यात्रा के रामेश्वरम् पहुंचने पर हरिद्वार से ले जाए गए गंगा जल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगी। उन्होने हिन्दू धर्मावलम्बियों से अनुरोध किया है कि इस कार्यक्रम में अवश्य सम्मिलित हो। प्रातः 10 बजे यात्रा कुनकुरी नगर पहूंचेगी।

बता दे कि हिन्दू राष्ट्र यात्रा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार, झारखण्ड सहित 14 राज्यों से होकर गुजरेगी। यात्रा में उन्हें समाज के सभी वर्गों का सहयोग मिल रहा है। यात्रा के समापन पर वे पुनः हरिद्वार आएंगी और रामेश्वरम् से लायी गयी समुद्र की मिट्टी को गंगा में प्रवाहित करेंगी।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!