फरसाबहार में अपैक्स बैंक, उपपंजीयक, उपकोषालय, एसडीओपी कार्यालय  खोलने हेतु बीडीसी सुनीति भोय ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सौंपा मांग-पत्र.

समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी/फरसाबहार, 20 अगस्त / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को रायपुर मुख्यमंत्री निवास में फरसाबहार राजस्व अनुभाग में अपैक्स बैंक, उपपंजीयक, उपकोषालय एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय खोलने हेतु सुनीति भोय जनपद पंचायत सदस्य के नेतृत्व में मांग-पत्र सौपा गया। जिसमें राज्य सहकारी बैंक (अपैक्स बैंक) अति आवश्यक है, क्योंकि कुनकुरी अपैक्स बैंक से आश्रित रहना पड़ता है। फरसाबहार में अपैक्स बैंक खुलने से फरसाबहार के 58 ग्राम पंचायत के हजारों किसानों को लाभ होगा तथा बागबहार, कोतबा क्षेत्र के किसानों को भी इसका लाभ होगा। राजस्व अनुभाग फरसाबहार अंतर्गत दो सहकारी समिति तपकरा एव कोनपारा संचालित है तथा धान खरीदी केंद्र तपकरा, फरसाबहार, भगोरा, समडमा, कोनपारा, गंझियाडीह, चोंगरीबहार, बागबहार, कोतबा के 10 हजार से भी अधिक किसानों के लिए लाभ होगा। मुख्यमंत्री महोदय ने अवगत कराया कि कार्यालय सहकारिता एवं पंजीयक कार्यालय के द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक नाबार्ड से अनुमति के लिए पत्र लिखा गया है।

राजस्व अनुभाग फरसाबहार में उप कोषालय की आवश्यकता है, क्योंकि फरसाबहार राजस्व अनुभाग क्षेत्र के कर्मचारियों के बेतन भत्ते के लिए कुनकुरी उप कोषालय पर आश्रित रहना पड़ता है।

भूमि क्रय-विक्रय के लिए उप पंजीयक कार्यालय (रजिस्ट्री कार्यालय) हेतु उप पंजीयक कार्यालय कुनकुरी जाना पड़ता है। कभी-कभी वहां जाने के बाद भी काम नहीं होता है। कोल्हेनझरिया, माटी पहाड़ छर्रा, लवाकेरा, सागजोर के ग्रामीणों को 70 से 75 किलोमीटर की दूरी तय करके उप पंजीयक रजिस्ट्री कार्यालय कुनकुरी जाना पड़ता है, इसलिए उप पंजीयक कार्यालय खोलने से फरसाबहार राजस्व अनुभाग क्षेत्र के ग्रामीणों को परेशानी में राहत मिलेगा।  

फरसाबहार राजस्व अनुभाग क्षेत्र सह विकासखंड मुख्यालय में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस का कार्यालय की भी अति आवश्यकता है, क्योंकि फरसाबहार उड़ीसा, झारखंड सीमा से लगा हुआ है, फरसाबहार के चारों 20 किलोमीटर में 5 थाना एवं 4 पुलिस चौकी है। जो इस प्रकार है फरसाबहार, तपकरा, तुमला थाना एवं ऊपरकछार, कोल्हेंनझरिया पुलिस चौकी संचालित है, साथ ही कांसाबेल थाना, पुलिस चौकी दोकड़ा एवं थाना बागबाहर थाना, पुलिस चौकी कोतबा लगा हुआ है।

Related posts