मुख्यमंत्री कैंप में दिव्यांगों को मिली नई जिंदगी, श्रवण यंत्र और ट्राई सायकल से खुशी

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 21 अगस्त/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया में आम लोगों की समस्याओं के सामाधान के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की स्थापना की है। तब से बड़ी उम्मीद के साथ यहां पहुंच रहे लोगों की समस्याओं को न केवल गंभीरतापूर्वक सुना जाता है, बल्कि उसका समाधान भी किया जा रहा है। कैंप कार्यालय में आज बड़े आस के साथ पहुंचे श्रवणबाधिता की समस्या से जूझ रहे श्री अर्जुन राम यादव को श्रवण यंत्र और दिव्यांग श्री अशोक दुबे को ट्राई सायकल  प्रदान किया गया है। दोनों ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया है।

ग्राम फरसाबहार, बरटोली निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग श्री अर्जुन राम यादव पिछले 40 सालों से दोनों कानों से न सुनाई नहीं देने की समस्या से पीड़ित थे। इससे उन्हें अपने दैनिक जीवन के क्रियाकलापों में काफी परेशानी होती थी। अपनी इस समस्या को लेकर वे मुख्यमंत्री कार्यालय कैंप पहुंचे। कैंप कार्यालय में उनकी समस्या को तत्काल संज्ञान लेते हुए श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। श्रवण यंत्र मिलने से वे काफी प्रसन्न हैं और बताते हैं कि अब फिर से वे अपने जीवन का पूरी तरह से आनंद ले सकते हैं।

इसी तरह कुनकुरी निवासी 62 वर्षीय दिव्यांग अशोक दुबे अपने दोनों पैरों में परेशानी होने की वजह से चलने-फिरने में असमर्थ थे। ट्राई सायकल की मांग को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री कैंप मेंआवेदन किया। कैंप कार्यालय में उनकी समस्या को तत्काल संज्ञान लेते हुए ट्राई सायकल दिया गया। अपनी समस्या के तत्काल समाधान से प्रसन्न श्री दुबे बताते हैं कि ट्राई सायकल मिलने से उन्हें काफी आसानी हो गई है। अब इसकी मदद से अपनी जरूरत के हिसाब से कहीं आ-जा सकते हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!