छ.ग. पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष करेंगे जशपुर में विभागीय समीक्षा

समदर्शी न्यूज़ जशपुरनगर, 22 अगस्त/ छ.ग. पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग रायपुर के मान. अध्यक्ष आर. एस. विश्वकर्मा, आई.ए.एस. (से.नि.), केबिनेट मंत्री (दर्जा) की अध्यक्षता एवं मान. सदस्यगण यशवंत सिंह वर्मा, नीलांबर नायक, बलदाऊ राम साहू, हरिशंकर यादव, श्रीमती शैलेन्द्री परगनिहा, कृष्णा गुप्ता की उपस्थिति में जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक 28 अगस्त 2024 को दोप. 02.30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नियत की  गई है।

बैठक में शासन के समस्त विभागों द्वारा संचालित योजनाओं व कार्यक्रमों में अन्य पिछड़ा वर्ग के भागीदारी की समीक्षा और विशेष चर्चा की जाएगी। मा. अध्यक्ष के निर्देशानुसार समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को, जिले का संक्षिप्त विवरण एवं संचालित विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ केन्द्र  व राज्य सरकार की पृथक-पृथक जानकारी के साथ बैठक में उपस्थिति होना है।

Related posts