समदर्शी न्यूज़ बलौदाबाज़र-भाटापारा, 23 अगस्त/ “ऑपरेशन विश्वास” के तहत पुलिस चौकी करहीबाजार द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले असमाजिक तत्वों एवं जुआ, सट्टा जैसे अंवैधानिक कार्यों में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में दिनांक 21.08.2024 को पुलिस चौकी करहीबाजार के प्र.आर. संत कुमार, आर. प्रकाश सिंह, टिकेश्वर गायकवाड़, वेदप्रकाश मरावी, मोहित, मनोज द्वारा स्कूल के पास के पास ग्राम ओटेबंद में जुआ खेलते तीन जुआरिओं को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से नगदी ₹1200 एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया गया। आरोपी जुआरियों के विरूद्ध पुलिस चौकी करहीबाजार थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार में धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
आरोपियों के नाम
1. भगवानी उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम ओटेबंद पुलिस चौकी करहीबाजार
2. राज उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम ओटेबंद पुलिस चौकी करहीबाजार
3. फुलेश्वर कुमार उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम ओटेबंद पुलिस चौकी करहीबाजार
