समदर्शी न्यूज़ जशपुरनगर, 23 अगस्त/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कांसाबेल तहसील अंतर्गत ग्राम फरसाजुड़वाईन निवासी साहेबु एक्का का ढोढ़ी कुआं के पानी में डुबने से 13 जुलाई 2023 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पुत्र शैलेश एक्का हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
कांसाबेल में ढोढ़ी कुआं में डूबने से हुई मौत, परिवार को मुआवजा
