जशपुर : सदस्यता अभियान एक पर्व, पूरे उमंग और उत्साह के साथ मनाएगी भाजपा, सदस्यता अभियान को लेकर बैठक सम्पन्न

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 25 अगस्त/ भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी सदस्यता अभियान के परिप्रेक्ष्य में जिला भाजपा कार्यालय जशपुर में जिला स्तरीय बैठक/कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, पत्थलगांव विधायक गोमती साय, जशपुर विधायक रायमुनी भगत, जिला संगठन सह प्रभारी भरत सिंह सिसोदिया एवं जिलाध्यक्ष ने उपस्थित पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का मार्गदर्शन किया।

भाजपा के पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह ने अपने मार्गदर्शन में कहा कि यह संगठन पर्व की शुरुआत है और इसमें पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाना  है। आज हमारे लिए वातावरण अनुकूल है। देश में श्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्रित्व में तीसरी बार सरकार बनी है और प्रदेश में भी भाजपा की सरकार है। पिछली सदस्यता समाप्त हो गई है,अब फिर से सभी को सदस्य बनाकर,भारत के विकसित देश बनने की यात्रा में सहभागी बनाना है।  देश की आजादी के बाद जो नीतियां थीं, वह देश के अनुकूल नहीं थी। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी  कश्मीर के मुद्दे पर शहीद हो गए। यह ध्यान रखें कि जनसंघ का गठन जिस भाव से हुआ वह सभी के बीच पहुंचे।

पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहा कि आज भाजपा कार्यकर्ताओं की तपस्या और त्याग के बल पर ही सबसे बड़ी पार्टी बनी है। हमने कभी विचारधारा के साथ कोई समझौता नहीं किया। धारा 370 खत्म करके , लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हमने अपनी इसी वैचारिक प्रतिबध्दता का परिचय दिया है। एक पर्व की तरह हम इस सदस्यता अभियान को मनाएं। श्री राय ने 2014, 2019 से लेकर अब तक के सदस्यता अभियान की जानकारी देकर बताया कि पार्टी की सदस्यता ऑनलाइन इस बार भी होगी। सदस्यता के लिए जाते समय साहित्य के साथ सरकार की उपलब्धियां बताना है और पार्टी के उत्कृष्ट चाल, चरित्र, चेहरे के बारे में भी बताएं। ऑनलाईन सदस्यता के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए श्री राय ने कहा कि जिन सदस्यों के पास स्मार्ट फोन नहीं है, वे मिस्ड कॉल करेंगे। इसके बाद उनके पास लिंक आएगा जिसे अन्य सदस्य के स्मार्ट फोन पर भेजकर  सदस्यता ले सकेंगे। श्री राय ने कहा कि सदस्यता अभियान के लिए 31 अगस्त तक बूथ स्तर पर बैठकें करनी है। सदस्यता के विभिन्न चरणों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सदस्यता विस्तारक अब सदस्यता सहयोगी होंगे। सभी बूथों पर विधायकों एवं जि.पं. अध्यक्ष को भी लक्ष्य दिए जाएंगे और सभी बूथ स्तर तक जाएंगे।

जिला संगठन सह प्रभारी भरत सिंह सिसोदिया ने कहा कि सभी पार्टी कार्यालयों में ‘सदस्यता अभियान संगठन पर्व’ की जानकारी अलग अलग माध्यमों से दे, सोशल मीडिया में पोस्ट करें, इससे वातावरण बनेगा तो सदस्य संख्या में अप्रत्याशित वृध्दि होगी। इस संबंध में किसी भी बिन्दु पर केन्द्रीय कार्यालय में हेल्प सेंटर से संपर्क कर मार्गदर्शन ले सकेंगे। श्री भरत सिंह ने कहा कि सदस्यता मिस कॉल, नमो एप और क्यूआर कोड से ली जाएगी। इसमें अपना पूरा लोकेशन और पता अवश्य देना होगा। जिन क्षेत्रों में नेटवर्क बिल्कुल नही है, वहां पेपर सदस्यता ही स्वीकार होगी।

समाज के सभी वर्गों तक पहुचेंगे,जहां कमजोर वहां देंगे विशेष ध्यान: गोमती साय

बैठक को संबोधित करते हुए पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने कहा कि इस सदस्यता अभियान को संगठन पर्व के रूप में मनाना है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा सफल रही है और प्रदेश व केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी है। सभी कार्यकर्ताओं को समय देकर इस अभियान को सफल बनाना है। सदस्यता अभियान में हमें उन क्षेत्रों पर फोकस करना है जहां हम कमजोर रहते है और सभी समाज व सभी वर्गों का समर्थन हासिल करना है। इस दौरान प्रदेश और केन्द्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की जाए और साथ ही पार्टी के भावी कार्यक्रमों, योजनाओं के बारे में बताया जाए। गोमती साय ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए काम कर रही हैं और भ्रष्टाचार के दोषी सीखचों के पीछे जा रहे है। इस तरह भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वासपूर्ण वातावरण का लाभ उठाकर हम सदस्यता अभियान को सफल बनाए।

भाजपा ही एकमात्र कार्यक्रम आधारित राजनीतिक दल है – जिलाध्ययक्ष

जिलाध्यक्ष ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए कहा कि आज यह कार्यशाला बहुत महत्वपूर्ण है। सदस्यता अभियान की इस कार्यशाला में सदस्यता के विभिन्न चरणों का कुशल सम्पादन करने के संबंध में हम सब सक्रिय हो। हमारा सबसे प्रमुख कार्यक्रम सदस्यता अभियान है। भाजपा ही एकमात्र कार्यक्रम आधारित राजनीतिक दल है। लेकिन तेजी से काम करें। पिछला सदस्यता अभियान 6 माह तक चला था लेकिन इस बार दो-ढाई माह की अवधि में यह कार्य पूर्ण करना है। श्री गुप्ता ने कहा कि यह हमारा महत्वपूर्ण कार्य है। और किसी अन्य राजनीतिक दल में इसके प्रति गंभीरता नहीं दिखाई देती। इसलिए अब प्राथमिकता के आधार पर सबको सदस्यता अभियान में जुटना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस विकसित भारत का संकल्प व्यक्त किया है, उसमें पार्टी के सभी सदस्यों की महती भूमिका है, इसलिए सभी कार्यकर्ता अपने-अपने निर्धारित लक्ष्य को पूरा करके पार्टी को सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाना है।

प्रत्येक बूथ में 200 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य : रायमुनी भगत

जशपुर विधायक रायमुनी भगत ने कहा की चुनावी रणनीति की तरह ही सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस निमित्त  मंडल स्तर पर भी कार्यशालाएं होंगीं और मंडल, बूथ प्रभारी नियुक्त होंगे। सभी बूथ नेताओं को एक-एक मंडल का सौंपा जाएगा। संगठन महापर्व का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाना है। सभी सदस्यता टोली सीधे बूथ स्तर पर पहुंचेगी और 200 सदस्य बनाएंगे। द्वितीय चरण में व्यावसायिक, शैक्षिक आदि सार्वजनिक संस्थानों और कमजोर क्षेत्रों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। तीसरे चरण में सक्रिय सदस्य बनाएं जाएंगे।

कार्यशाला का संचालन विधानसभा संयोजक एवं सदस्यता अभियान के जिला संयोजक ओमप्रकाश सिन्हा ने किया।

उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि जिला कार्यशाला में जिला महामंत्री द्वय भरत सिंह, मुकेश शर्मा, रौतीय समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश साय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश नंदे, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, भाजयुमो अध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जिला उपाध्यक्ष शंकर गुप्ता, सुनील अग्रवाल, आनंद शर्मा, नपा उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, श्याम नारायण गुप्ता, रूपेश सोनी, राजकपूर भगत, देवधन नायक, डीडीसी गेंदबिहारी सिंह, लालदेव भगत, ममता कश्यप, अनिता सिंह, रीना बरला, उमा देवी, रजनी प्रधान, संतोष सिंह, संजीव ओझा, श्याम लाल भगत, हरिशंकर यादव, सलोने मिश्रा, गणेश जैन, अनिल मित्तल, श्रीनायक मिश्रा, संतोष सहाय, कपिल देव साय, कपिलेश्वर सिंह, प्रभाकर यादव, केशव यादव, असलम आज़ाद, मुनेश्वर सिंह केसर, अनूप नारायण सिंह बड़ाईक, शरद चौरसिया, विजय सहाय, कृपा शंकर भगत, शारदा प्रधान, सुनीति भोई, अनुजा पैंकरा, पिंकी गुप्ता, विजय शर्मा, अमन शर्मा, गोपाल कश्यप, राजकुमार गुप्ता, तुलाधार यादव, प्रतीक सिंह, अरविंद भगत, निखिल गुप्ता, आकाश गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, नमित सिंह, ज़मीर इस्लाम जिन्ना, आशु राय,  सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!