मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 25 अगस्त/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी प्रदेशवासियों को भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर्व की बधाई देते हुए समस्त छत्तीसगढ़ वासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने सबके सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण हमें जीवन जीने का सही राह बताते हैं। उनके उपदेश जीवन की हर परिस्थिति के लिए प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी पर बनी रहे। उल्लेखनीय है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर छत्तीसगढ़ में इस महापर्व को उत्साहपूर्वक मनाया जाता है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!