अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले एक आरोपी को दशरमा रोड बलौदाबाजार में किया गया गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही.

समदर्शी न्यूज़ बलौदाबाजार-भाटापारा, 28 अगस्त / ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में आज दिनांक 28 अगस्त 2024 को थाना सिटी कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा दशरमा रोड बलौदाबाजार में घेराबंदी कर अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले एक आरोपी शराब कोचिया को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी से ₹2000 मूल्य का कुल दस लीटर महुआ शराब जप्त की गई है। आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्घ कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Related posts