जशपुर की बेटी ने राज्य का नाम रोशन किया, इलिजबेत का साइक्लिंग में शानदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के हाथों मिला सम्मान

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 30 अगस्त/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में विभिन्न खेल विधाओं के 502 प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया और उन्हें 01 करोड़ 36 लाख रूपए वितरित की गई। इस खेल अंलकरण समारोह मे जशपुर जिले की सुश्री इलिजबेत बेक को भी साइक्लिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर शहीद पंकज विक्रम सम्मान 2022-23 से सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर उत्साहित सुश्री बेक ने मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद दिया है और कहा कि वह आगे भी अपने प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन करेगी।

जशपुर जिले के तहसील बगीचा के गांव महादेवडांड (दर्रीटोली) की रहने वाली सुश्री इलिजबेत बेक 2015 से साइक्लिंग खेल में भाग ले रही है। अब तक वह विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के आधार पर 07 मेडल और पुरस्कार जीत चुकी हैं। सुश्री बेक ने बताया कि उनके पिता किसान है। घर वालों और शिक्षकों का हमेशा सहयोग उन्हें मिलता रहा है। उन्होंने बताया कि वह पुणे, केरला, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता और गुजरात, गोवा में आयोजित नेशनल गेम में भी भाग ले चुकी हैं।

खेल अलंकरण समारोह में वर्ष 2021-22 के लिए शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार के लिए 06, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 06, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 02, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 11, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 11 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इसी तरह वर्ष 2022-23 हेतु शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार के लिए 04, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 07, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 01, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 15, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 24 चयनित खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए 97 पुरस्कारग्राही खिलाड़ियों को 76 लाख रुपए की पुरस्कार राशि, पदक विजेता 502 खिलाड़ियों के बैंक खाते में 60.33 लाख रूपए दिए गए। इस तरह खिलाड़ियों को 01 करोड़ 36 लाख 33 हजार रूपए की राशि प्रदान की गई।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!