उमेश कुश्ती में ओमप्रकाश व कोहिनूर गटका में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुए क्वालीफाई,जशपुर का करेंगें प्रतिनिधित्व

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 1 सितंबर/ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कांसाबेल विकास खंड के छात्र ओमप्रकाश नाथ कक्षा 12वीं,  कोहिनूर खाखा कक्षा 11वीं गटका 19 वर्ष बालक/बालिका में राज्य स्तरीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता अंबिकापुर में  01 से 04 सितंबर 2024 तक आयोजित है, जिसमे संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इसी प्रकार उमेश कक्षा 12वीं कुश्ती में राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता जांजगीर चाम्पा 01 से 04 सितम्बर तक में शामिल होंगे खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खेमसागर यादव खेल प्रशिक्षक और विद्यालय के प्राचार्य आनंद मिंज ने खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।  

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!