जशपुर: निर्माण श्रमिकों के लिए खुशखबरी, 31 दिसंबर तक पंजीयन नवीनीकरण का मौका

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 05 सितम्बर/ श्रम विभाग में छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के गठन से आज दिनांक तक ऐसे पंजीकृत श्रमिक जिनके पंजीयन कि वैधता समाप्त हुए 01 वर्ष या उससे अधिक का समय हो चुका उनके द्वारा पंजीयन नवकरण हेतु आज तक आवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया है, ऐसे निर्माण श्रमिक 31 दिसम्बर 2024 तक पंजीयन व नवनीकरण आवेदन कर सकते है। 31 दिसम्बर 2024 के पश्चात ऐसे अनवीनीकृत पंजीयन को अपंजीकृत माना जायेगा। अधिक जानकरी हेतु मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केंद्र 0771-3505050 में सम्पर्क किया जा सकता है।

Related posts