धरमजयगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर छापेमारी : जुआ खेलते पाँच आरोपी गिरफ्तार, जुआ प्रतिबंध अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही.

समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 05 सिंतबर / कल 4 सितंबर 2024 की रात्रि धरमजयगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धरमजयगढ़ कॉलोनी के शील चौक के पास कुछ लोग 52 पत्ती तास से जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ने सहायक उपनिरीक्षक डेविड टोप्पो के नेतृत्व में टीम गठित की और तुरंत कार्यवाही के लिए रवाना किया गया। पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर छापेमारी की और जुआ खेलते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पकड़े गए आरोपियों में शामिल हैं -1. राम सरकार (26 वर्ष), निवासी धरमजयगढ़ कॉलोनी, 2. आकाश दास (32 वर्ष), निवासी धरमजयगढ़ कॉलोनी, 3. नरेश बंजारा (26 वर्ष), निवासी नरईटिकरा, धरमजयगढ़ 4. भोलू कर (28 वर्ष), निवासी धरमजयगढ़ कॉलोनी, 5. सुशील सरकार (45 वर्ष), निवासी धरमजयगढ़ कॉलोनी.

Related posts