भाजपा सदस्यता अभियान : सन्ना मण्डल के महुआ बूथ एवं जशपुर शहर मण्डल के भागलपुर बूथ में लोगों व कार्यकर्ताओं से मिले भाजपा नेता किया सदस्यता अभियान का शुभारंभ !

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 9 सितंबर / भारतीय जनता पार्टी अपने सदस्यता अभियान को लेकर बेहद गंभीरता से कार्य कर रही है। पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा कृष्ण कुमार राय ने रविवार एवं सोमवार को जशपुर विधानसभा के सन्ना मण्डल के महुआ बूथ एवं जशपुर शहर के भागलपुर और बरटोली बूथ में पहुँच कर स्थानीय निवासियों से भेंट कर सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। पूर्व प्रदेश महामंत्री संगठन रामप्रताप सिंह जशपुर शहर एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने सन्ना मण्डल में बनाये सैंकड़ों सदस्य।

कृष्ण कुमार राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र के निर्माण के लिये कार्य करती है। देश के वैभव को शिखर तक पहुंचाने अधिक से अधिक लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। भाजपा सदस्यता अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता में लेकर निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने कहा। श्री राय ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को पचास सदस्य बनाने है और एक-एक बूथ में दो सौ सदस्य बनाना है। हर कार्यकर्ता, पदाधिकारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बूथ स्तर तक पहुँच कर सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाना है।

पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता लोगों के बीच जायें, घर-घर पहुँच कर संवाद स्थापित करें और भाजपा की ज्यादा से ज्यादा सदस्यता ग्रहण करवायें। भाजपा का बल कार्यकर्ता हैं और संगठन को मज़बूती देने नये सदस्य बनाने कर्मठता से पूरी शक्ति लगायें। श्री सिंह ने बूथ स्तर पर निवासरत लोगों से सदस्य बनने का आग्रह किया और राष्ट्र की सतत सेवा में भाजपा से जुड़ कर आगे आने का संदेश दिया।

Related posts