जशपुर : सीएम हाउस बगिया में पदस्थ सीआरपीएफ जवान को लकवा, अस्पताल में चल रहा इलाज, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साय ने हॉस्पिटल में मुलाकात कर जाना हालचाल

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 09 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने कुनकुरी के होलिक्रॉस हॉस्पिटल जाकर पक्षाघात से पीड़ित सीआरपीएफ जवान केशव नागेश्री से मुलाकात की और उसका हालचाल जाना। उन्होंने पीड़ित जवान का ढ़ाढस बंधाया और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

श्रीमती साय ने हॉस्पिटल के चिकित्सकों की जवान का बेहतर तरीके से इलाज करने के निर्देश भी दिए। उल्लेखनीय है की सीआरपीएफ जवान केशव नागेश्री वर्तमान में बगिया के सीएम हाउस में पदस्थ हैं। ड्यूटी के दौरान उन्हें लकवा का अटैक हुआ था।

Related posts