पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर में स्टार सेरेमनी का आयोजन : जिले में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक दिलिप दुबे को स्टार लगाकर उपनिरीक्षक के पद पर किया गया पदोन्नत.

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ अंबिकापुर, 10 सितंबर / पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेश के परिपालन में आज दिनांक 10 सितंबर 2024 को पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री योगेश पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर में स्टार सेरेमनी का आयोजन कर जिले में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक दिलिप दुबे को स्टार लगाकर उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत कर शुभकामनाएं दी गई।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा उपनिरिक्षक दिलिप दुबे को विभाग द्वारा प्रदान किए गये नये दायित्व का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने हेतु शुभकामनाएं दी गई, साथ ही विभागीय कार्यों में गतिशीलता लाकर तत्परता के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपनिरीक्षक दिलिप दुबे के बेहतर सेवाओं की सराहना कर अग्रिम सेवाओं हेतु शुभकामनायें दी गई। पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेशानुसार पदोन्नत उपनिरीक्षक अग्रिम आदेश तक जिला सरगुजा में ही अपनी सेवाए जारी रखेंगे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!