मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार श्री कमल दुबे के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ रायपुर/बिलासपुर, 10 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर के वरिष्ठ पत्रकार श्री कमल दुबे के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने शोक संदेश में कहा है कि वरिष्ठ पत्रकार श्री कमल दुबे जी के निधन का समाचार दु:खद है।

मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिजनों को संबल प्रदान करें। श्री कमल दुबे दूरदर्शन केंद्र रायपुर के संवाददाता थे।

दुखद समाचार

वरिष्ठ पत्रकार एवं दूरदर्शन रायपुर केंद्र के संवाददाता श्री कमल दुबे अब हमारे बीच नहीं है । आज शाम बिलासपुर में आर् बी हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांसें ली। कल सुबह उनका अंतिम संस्कार सरकंडा  स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। वे दूरदर्शन रायपुर केंद्र से जिले के संवाददाता थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!