जशपुर: मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिले में पोषण अभियान जारी : आंगनबाड़ी केंद्र बगिया और चेटबा में चलाया जा रहा विशेष कार्यक्रम

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 11 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जशपुर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण अभियान चलाया जा रहा हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की भी जानकारी महिलाओं को दी जा रही है और चिन्हांकित महिलाओं का फार्म भरवाया जा रहा है।

आंगनबाड़ी केंद्र में समूह बैठक में वजन त्यौहार के बारे में चर्चा किया गया। इसी कड़ी में कांसाबेल विकासखंड के ग्राम सेक्टर बगिया और चेटबा में महिला बाल विकास के पर्यवेक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने विभाग की योजना की जानकारी दी। साथ ही गर्भवती महिलाओं और बच्चों को पौष्टिक आहार भोजन में शामिल करने का आग्रह किया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!