नगरीय प्रशासन मंत्री ने 40 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

रायपुर,  नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज रायपुर जिले के आरंग विकासखंड के अंतर्गत लगभग 40 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इन निर्माण कार्यों में सड़क चौड़ीकरण, सड़क मजबूतीकरण, सी.सी. रोड, डामरीकरण सहित अन्य कार्य शामिल है।

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने इस मौके पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशन में राज्य में सार्वजनिक सुविधाओं की बढ़ोत्तरी के लिए सभी आवश्यक कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरंग के विभिन्न गांवों में सड़कों के कार्य पूर्ण हो जाने पर आवागमन की सुविधा लोगों मिलने लगेगी। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष आरंग श्री खिलेश देवांगन, श्रीमती हेमलता साहू, श्री माखन लाल कुर्रे, श्री कोमल साहू सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Related posts