खरसिया पुलिस की त्वरित कार्यवाही : घर में घुसकर महिला से छेड़खानी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड पर.

समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 14 सिंतबर / खरसिया पुलिस ने एक बार फिर तत्परता दिखाते हुए घर में घुसकर महिला से छेड़खानी करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है। इस कार्यवाही ने इलाके में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस की प्रतिबद्धता को मजबूत किया है।

प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने कल खरसिया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि दोपहर में जब वह घर पर अकेली थीं और घर का दरवाजा अंदर से बंद नहीं था, तभी विनोद राठिया और ओमकार डनसेना घर में घुस आए। दोनों ने कमरे में आकर महिला से अशोभनीय बातें की और उनकी बेइज्जती करने की नीयत से उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। महिला के जोर से चिल्लाने पर दोनों वहां से भाग गए। घटना के बाद महिला ने अपने पति को फोन करके घर बुलाया और पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद वे थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

महिला की शिकायत के आधार पर महिला प्रधान आरक्षक सरोजनी राठौर ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 551/2024 भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 75(1)(ii), 76, और 331(3) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

Related posts