जशपुर जिले में अब तक किसानों से 934112 क्विंटल की गई धान खरीदी, लगभग 09 लाख 68 हजार नग बारदाने उपलब्ध

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देश में जिले में 35 धान खरीदी केन्द्र के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। विपणन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 32188 किसानों धान बेचने के लिए अपना पंजीयन कराया है और अब तक 16180 किसानों ने धान बेचा है। किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हो रही है। सोसायटी में लगभग 09 लाख 68 हजार 289 नग बारदाने उपलब्ध हैं। अब तक किसानों से 934112 क्विंटल धान खरीदी की गई है। धान खरीदी केन्द्रों में प्राथमिकता से टीकाकरण के साथ-साथ कोरोना जांच भी किया जा रहा है।

Related posts